राजगीर में सिटी सेन्टर बनाने का प्रस्ताव
संवाद सहयोगी राजगीर (नालंदा): पर्यटन नगरी राजगीर को अत्याधुनिक लुक देने की कवायद में जुटी नगर पंचयात वीरायतन रोड व जापानी मंदिर के आस पास नगर निवेशन प्रधिकार की जमीन पर राजगीर सिटी सेंटर बनाने की कवायद में जुटी है। इस प्रस्तावित सिटी सेंटर के निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए नक्शा आदि बनाने की जवाबदेही वुडको को दी गई है। यह जानकारी देते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शिवशकर प्रसाद ने बताया कि इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राजगीर जैसे पर्यटक स्थल में अत्याधुनिक तरह की दुकाने नहीं होने से पर्यटक यहां खरीदारी नहीं कर पाते हैं। इस अत्याधुनिक सिटी सेन्टर का निर्माण होने के बाद लोगों को अत्याधुनिक तरह की समानो को खरीदाने में कोई परेशानी नहीं होगी । कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने बताया कि सिटी सेन्टर का निर्माण जिस क्षेत्र में होगा उस क्षेत्र का नाम ग्रेटर राजगीर रखा जाएगा ताकि क्षेत्र का नाम सुनने से ही पता चल सके कि वास्तव में यह एक अत्याधुनिक क्षेत्र है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिस क्षेत्र में सिटी सेंटर बनाने का प्रस्ताव है उस इलाके में पाण्डू पोखर का सुंदरीकरण किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल भी इसी इलाके में है।