बच्चों के साथ महिला फरार, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
अहियापुर के एक गांव से तीन बच्चों के साथ महिला फरार हो गई। महिला के पति ने अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है। इसमें कन्हाई सहनी को नामजद किया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।
By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 02:00 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 02:00 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। अहियापुर के एक गांव से तीन बच्चों के साथ महिला फरार हो गई। महिला के पति ने अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है। इसमें कन्हाई सहनी को नामजद किया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।
जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन महिला घर से अपने तीनों बच्चों के साथ निकली, पर लौट कर घर नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी खोजबीन की। इस दौरान उसे कन्हाई सहनी द्वारा भगा कर ले जाने की जानकारी मिली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें