Move to Jagran APP

इनोवेटिव कृषक सम्मान पाकर लौटे दिनेश का स्वागत

जैविक खेती के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए दिल्ली में इनोवेटिव कृषक से सम्मानित सकरा प्रखंड के मछही गांव के किसान दिनेश कुमार का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 02:07 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 02:07 AM (IST)
इनोवेटिव कृषक सम्मान पाकर लौटे दिनेश का स्वागत
इनोवेटिव कृषक सम्मान पाकर लौटे दिनेश का स्वागत

मुजफ्फरपुर। जैविक खेती के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए दिल्ली में इनोवेटिव कृषक से सम्मानित सकरा प्रखंड के मछही गांव के किसान दिनेश कुमार का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। वे दिल्ली से शुक्रवार को घर लौटे थे। उनके स्वागत के लिए ढोली स्टेशन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्वागत करने वालों में मछही किसान क्लब के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, मछही की मुखिया सुनीता देवी, बेझा पंचायत की पंसस रागिनी देवी, मुखिया हेमंती देवी, केशोपुर के मुखिया दिनेश कुमार पुष्पम, अंजना प्रसाद कुशवाहा, अरविंद प्रसाद, डॉ. वैद्यनाथ प्रसाद, अजीत कुमार, जगन्नाथ प्रसाद, रामलखन प्रसाद, कपिलेश्वर प्रसाद, रामप्रसाद सिंह, धर्मेद्र कुमार, अशोक कुमार दीपक व रमेश ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में एक समारोह में उन्हें केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री पी रुपालाजी व ग्रामीण विकास मंत्री एसएस आहलूवालिया ने सम्मानित किया। अमेरिका के चार वैज्ञानिकों की देखरेख में दिल्ली के पूसा में जैविक खेती के अनुसंधान में उनकी सफल भूमिका रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.