Move to Jagran APP

वार्डो में चला जागरुकता अभियान, सफाई का संकल्प

स्वच्छ भारत अभियान की दूसरी वर्षगांठ पर नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता सप्ताह के दूसरे दिन शहर के एक दर्जन वार्डों में जागरुकता अभियान चलाया गया।

By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 01:41 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 01:41 AM (IST)

मुजफ्फरपुर : स्वच्छ भारत अभियान की दूसरी वर्षगांठ पर नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता सप्ताह के दूसरे दिन शहर के एक दर्जन वार्डों में जागरुकता अभियान चलाया गया। वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में वार्डवासियों के साथ बैठक की व वार्ड को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग मांगा। साथ ही वार्ड पार्षद के साथ वार्डवासियों ने वार्ड को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

वार्ड 35 में पार्षद आभा रंजन के नेतृत्व में जागरुकता अभियान चलाया गया। रज्जू साल लेन में उनके आवास पर वार्डवासियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें डॉ. शशि भूषण, राकेश सहाय, रमारंजन प्रसाद, अश्वनी गुप्ता, सुजीत कपूर, सुनील मुंशी, रंजन कुमार व शंकर मोहन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजिक कार्यकर्ता संजीव रंजन ने किया।

वार्ड-41 में आयोजित जागरुकता अभियान की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी राम संजीवन ठाकुर ने किया। उन्होंने अभियान से आम लोगों को जुड़ने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद अर्चना पंडित ने किया, जबकि संचालन समाजिक कार्यकर्ता शशि भूषण पंडित ने। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयकिशोर गुप्ता, मोहन कुमार मिश्र, कृष्ण नंदन ठाकुर, हेमंत कुमार, परशुराम मिश्र, अजय गुप्ता आदि शामिल रहे।

वार्ड-49 में पार्षद कृष्णा देवी की अध्यक्षता में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद ने लोगों से वार्ड की सफाई में निगम के साथ सहयोग का अनुरोध किया। कार्यक्रम में राजा राम, अजय कुमार पटेल, राम तारक सिंह, विनय कुमार ठाकुर, नंदनी वर्मा, सुनील कुमार मिश्र, नंद किशोर सिंह आदि शामिल हुए।

वार्ड 20 में पार्षद रागिनी रानी के नेतृत्व में जागरुकता अभियान चलाया गया। वार्ड वासियों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लोहा सिंह ने किया।

वार्ड 25 में पार्षद धर्मशीला देवी के नेतृत्व में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। प्रिया संस्था से प्रकाश पाठक, अनिल कुमार, विश्वास कुमार, वार्ड निरीक्षक सुरेश प्रसाद सिंह आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व वार्ड पार्षद संतोष महाराज ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.