Move to Jagran APP

नगर निगम में पानी को लेकर मारपीट व तोड़फोड़

पेयजल को लेकर निगम कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 01:53 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 01:53 AM (IST)
नगर निगम में पानी को लेकर मारपीट व तोड़फोड़

मुजफ्फरपुर। पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर निगम कार्यालय में हो-हंगामा कर रहीं महिलाओं के साथ निगमकर्मियों ने मारपीट की। घटना के बाद आक्रोशित महिलाओं ने निगम कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर देर शाम तक हंगामा किया। वे नगर आयुक्त को बुलाने एवं मारपीट करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रही थीं। बाद में मौके पर पहुंच नगर थानाध्यक्ष केपी सिंह ने महिलाओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने निगम के तीन कर्मचारियों मनोज ठाकुर, अमरेश कुमार एवं आलोक कुमार समेत अन्य निगमकर्मियों के खिलाफ नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी कर्मचारी की मोटरसाइकिल जब्त की है।

loksabha election banner

बताते चलें कि वार्ड नंबर सात में पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर निर्भया सेना की अध्यक्ष आरती सिंह लंबे समय से दौड़ लगा रही थीं। गुरुवार को दोपहर वे अपने पुत्र एवं एक दर्जन महिलाओं के साथ निगम कार्यालय पहुंचीं और हंगामा करने लगीं। उन्होंने निगम कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया और कैंपस में रखीं कुर्सियां, कूड़ेदान एवं साइकिल को उलट-पलट दिया। महिलाओं के व्यवहार से निगम कर्मचारी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने महिलाओं पर हमला बोल दिया। आरती सिंह के पुत्र की पिटाई कर डाली। इस दौरान महिलाओं को भी चोटें आई। मारपीट के दौरान थोड़ी देर के लिए निगम कार्यालय अखाड़ा बन गया।

इसी बीच मौके पर मौजूद निगम के वरीय टैक्स दारोगा अशोक कुमार सिंह ने अन्य वरीय कर्मचारियों के सहयोग से कर्मचारियों को हटाया गया। मारपीट के बाद महिलाओं ने निगम कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया और जमकर बवाल काटा। वे नगर आयुक्त के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए धरना पर बैठ गई। बाद में पुलिस अधिकारियों एवं निगम के वरीय कर्मचारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

निर्भया सेना की अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि निगम कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। उनके पुत्र की भी पिटाई की गई। यदि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे निगम कार्यालय का काम ठप कर देंगी। तीन कर्मचारियों समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। देखना है कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। कैंपस में सीसी कैमरा लगा है। फुटेज देखकर दोषियों की पहचान की जाएगी। घटना की जानकारी से जिलाधिकारी एवं एसएसपी को अवगत कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.