Move to Jagran APP

तिरहुत नहर का बांध टूटा, 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल बर्बाद

नहर का बांध टूटने से रबी की फसल बर्बाद। सीओ ने राजस्व कर्मचारी को फसल क्षति का आकलन करने भेजा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 06:45 PM (IST)
तिरहुत नहर का बांध टूटा, 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल बर्बाद
तिरहुत नहर का बांध टूटा, 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल बर्बाद

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सरैया प्रखंड की गोपीधनवत पंचायत के हरपुर बेनी गांव में गुरुवार की रात तिरहुत नहर का बांध टूट गया जिससे किसानों की रबी फसल बर्बाद हो गई। तकरीबन 40 एकड़ फसल बर्बाद होने की बात किसानों ने बताई है। नहर टूटने से गांव में अफरातफरी मच गई। कई किसान इससे प्रभावित हुए हैं। घटना की सूचना विहिप नेता सतीश कुमार ठाकुर ने सीओ कमल किशोर द्विवेदी को दूरभाष पर दी।

loksabha election banner

 मौके पर सीओ ने राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजकर फसल क्षति की रिपोर्ट मांगी। इधर, सीओ ने कहा कि पानी से कितने एकड़ की फसल प्रभावित हुई है, उसकी जांच की जा रही है। इधर, पंचायत समिति सदस्य प्रभा चौधरी, विहिप नेता सतीश कुमार ठाकुर, मुन्ना सिंह, विजय चौधरी, पंसस जनार्दन ठाकुर ने फसल क्षति मुआवजा की मांग सीओ से की है। कहा कि फसल क्षति का आंकलन शीघ्र कर मुआवजे की कारवाई करें।

किसानों की उम्मीदें टूटी, बढ़ी चिंता

किसानों ने बताया कि कर्ज लेकर गेहूं की खेती कर रहे थे। वर्षा नहीं होने के कारण दो बार महंगी दर पर पटवन भी किया। अच्छी फसल होने की उम्मीद थी। फसल होने पर कर्ज लौटाने की इच्छा थी। इसी बीच नहर का बांध टूट गया जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। अच्छी-खासी फसल बर्बाद हो गई जिससे उनकी उम्मीदों पर कुठाराघात हो गया। इनका कहना है कि अब कर्ज कैसे चुकाएंगे इसकी चिंता खाए जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.