Move to Jagran APP

प्रखंड जदयू का विवाद चरम पर

मीनापुर प्रखंड जदयू का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 01:38 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 01:38 AM (IST)
प्रखंड जदयू का विवाद चरम पर

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड जदयू का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रखंड अध्यक्ष पद को लेकर जदयू दो खेमों में बंट गया है। एक खेमा शकुंतला गुप्ता का है जिसका नेतृत्व शिवचंद्र प्रसाद सहित कई कदावर नेता कर रहे हैं। जबकि दूसरा खेमा प्रखंड अध्यक्ष पंकज किशोर पप्पू का है। प्रखंड जदयू के चुनाव के विवाद मे जिला पर्यवेक्षक ने पंकज किशोर पप्पू को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत कर दिया जिससे विवाद और गहरा हो गया। पंकज किशोर पप्पू ने सात पंचायत अध्यक्षों को पद मुक्त कर नए पंचायत अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। इसके विरोध मे शकुंतला गुप्ता की अध्यक्षता में रामनगर में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पंकज किशोर पप्पू को प्रखंड अध्यक्ष मानने से इन्कार कर दिया और शकुंतला गुप्ता को अध्यक्ष घोषित कर दिया। जिलाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी भी की। इसे लेकर पप्पू ने बैठक में शामिल 11 पंचायत अध्यक्षों से स्पष्टीकरण मागा है। इसमें टेंगरारी, चतुर्सी, रघई, रानी खैरा, महदेइया, नंदना, हरका मानशाही, तुर्की पश्छिमी, मानिकपुर, राघोपुर तथा बेलाही लच्छी शामिल हैं। सात दिनों में सदेह उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, वरना पदमुक्त किया जाएगा। इधर, शकुंतला गुप्ता ने इस विवाद को राज्य कमेटी तक पहुंचा दिया है।

loksabha election banner

मंडल विस्तार पर विमर्श

गायघाट (मुजफ्फरपुर), संस : गायघाट पूर्वी व पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक गायघाट के व्यापार मंडल भवन में हुई। मंडल विस्तार और गायघाट की जनसमस्या पर चर्चा हुई। बैठक में दोनों मंडलों के अध्यक्ष बिकाऊ यादव और संजीत कुमार सिंह के अलावा शशाक शेखर चौहान, अरुण कुमार, ईशरार अहमद आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.