रोटरी का सपना 'स्वच्छ, स्वस्थ मुजफ्फरपुर' का
रोटरी क्लब ऑफ लिच्छवी का सपना 'स्वच्छ मुजफ्फरपुर-स्वस्थ मुजफ्फरपुर' का है। इस दिशा में काफी तेजी से कार्य हो रहा है।
मुजफ्फरपुर। रोटरी क्लब ऑफ लिच्छवी का सपना 'स्वच्छ मुजफ्फरपुर-स्वस्थ मुजफ्फरपुर' का है। इस दिशा में काफी तेजी से कार्य हो रहा है। सोमवार को एक होटल में क्लब के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर विजिट डॉ. आर भरत ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिशन के रूप में काम किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम चरण में चकिया मवि का चयन किया गया है। वहां शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। सफाई को लेकर भी कार्य होंगे। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सरकार के साथ मिलकर किया जाएग। सुविधाविहीन स्कूलों में क्लब अपने स्तर से हर सुविधा मुहैया कराएगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर स्कूल में हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण होगा। सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है।
सभा की शुरुआत क्लब के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार शाही ने की। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शुद्ध पानी के लिए बो¨रग के साथ आरओ लगाने की बात कही। सफाई को लेकर बच्चों के बीच जागरुकता फैलाई जाएगी। संचालन डॉ. विकास नारायण उपाध्याय एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ. सतेंद्र कुमार ने किया। मौके पर संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार शर्मा, प्रो. डॉ. अल्तमश दाउदी मनोज कुमार, संजीव ठाकुर, उमाकांत गुप्ता, डॉ. रंजन राज, डॉ. महानंद सिंह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अनुपमा, डॉ. किरण कुमारी, डॉ. वंदना विजयालक्ष्मी, हाकिम अंसारी, कुमार प्रीतम, आलोक सिंह आदि मौजूद थे।