मठ पर श्रीराम विवाहोत्सव
मीनापुर प्रखंड के महदेईया रामजानकी मठ पर श्रीराम सीता विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया।
By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 01:24 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 01:24 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड के महदेईया रामजानकी मठ पर श्रीराम सीता विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। गंजाबजार रामजानकी मठ से महंत नारायण दास ने नेतृत्व में हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में बराती पहुंचे। महदेईया मठ के महंत शंभू पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बारातियो का खूब स्वागत किया। मौके पर आयोजित मेले में खेल-तमाशे व मनोरंजन के प्रबंध थे। रामलीला आकर्षण का केंद्र बना था। औराई : प्रखंड के सरहंचिया, चहुंटा, ताराजीवर, भदई, राजखंड समेत विभिन्न गांव में श्रीराम जानकी की बारात निकाली गई। मंदिरों में सीताराम नाम संकीर्तण का आयोजन किया गया। कई जगहों पर रामकलेवा का आयोजन हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें