Move to Jagran APP

पंगु बनी जनवितरण व्यवस्था

मुजफ्फरपुर। मोतीपुर प्रखंड में विभागीय उदासीनता से आपूर्ति व्यवस्था पंगु बन चुकी है। राशन-केमोतीपुर प्रखंड में विभागीय उदासीनता से आपूर्ति व्यवस्था पंगु बन चुकी है।

By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 01:19 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 01:19 AM (IST)
पंगु बनी जनवितरण व्यवस्था

मुजफ्फरपुर। मोतीपुर प्रखंड में विभागीय उदासीनता से आपूर्ति व्यवस्था पंगु बन चुकी है। राशन-केरोसिन वितरण में डीलरों की मनमानी चरम पर पहुंच गई है। दुकानों का नियमित निरीक्षण नहीं होने से वितरण में अनियमितता बढ़ी। नवंबर माह के राशन का अबतक उठाव नहीं हुआ है। निर्धारित दर से ज्यादा वसूली एंव घटतौली मामले में भी विभाग मौन है। हमारे प्रतिनिधि ने रविवार को रामपुर भेड़ियाही एंव जटौलिया पंचायत का जायजा लिया तो हकीकत सामने आई।

loksabha election banner

समय 10.30 बजे : धनौती स्थित पीडीएस दुकान बंद थी। सूचना पट्ट पर स्टॉक एंव वितरण का लेखा-जोखा नहीं था। अक्टूबर का राशन बंटने की जानकारी डीलर के परिजनों ने दी। समय 10. 40 बजे : रामपुर भेड़ियाही में बैद्यनाथ चौधरी की दुकान बंद थी। सूचना पट पर उठाव एंव स्टॉक का लेखा-जोखा नहीं था। नवंबर का केरोसिन बंट चुका था।

समय 11 बजे : श्रीसिया स्थित ब्रजेश्वर सिंह की दुकान खुली थी, लेकिन डीलर नहीं थे। नवंबर का केरोसिन बंट चुका था।

समय 11. 15 बजे : श्रीसिया स्थित उर्मिला देवी की दुकान खुली थी, लेकिन डीलर नहीं थे। मूल्य तालिका नहीं थी। सूचना पट्ट अपडेट नहीं था। अक्टूबर का राशन बंट चुका था। समय 11.30 बजे : श्रीसिया स्थित पीडीएस दुकान डीलर की झोपड़ीनुमा बथान में संचालित मिली, लेकिन दुकान में ताला लगा था। डीलर रामजी राय मौजूद नहीं थे।

समय 11. 40 बजे : श्रीरामपुर स्थित पीडीएस दुकान में दुकानदार धर्मनाथ महतो नवंबर का केरोसिन बाट रहे थे। मूल्य तालिका डीलर के घर पर थी। समय 11.50 बजे : श्रीरामपुर स्थित कामेश्वर राम की दुकान खुली थी। नवंबर का केरोसिन बंट रहा था।

समय 12 बजे : जगतनारायण तिवारी की दुकान माधोपुर मधु के बदले श्रीरामपुर चौक पर चलती है। दुकान खुली थी, लेकिन डीलर नहीं थे। अक्टूबर माह का राशन बंट चुका था।

समय 12.15 बजे : काशी छपड़ा स्थित प्रेम राम की दुकान दो जगहों पर संचालित मिली। घर पर केरोसिन के लिए कुछ उपभोक्ता डीलर के इंतजार में खड़े थे। वहीं घर से आगे डीलर अक्टूबर का राशन बांट रहे थे। सूचना पट्ट अपडेट नहीं था।

समय 12.30 बजे : जटौलिया मुजा टोला स्थित पीडीएस दुकान बंद थी। डीलर भोला मिश्र नवंबर का केरोसिन बाट कर बैठे थे। सूचना पट्ट अपडेट नहीं था।

समय12.45 बजे : सेमरा पैक्स की दुकान खुली थी, लेकिन पैक्स अध्यक्ष नहीं थे। सूचना पट्ट या मूल्य तालिका पर स्टॉक एंव वितरण अंकित नहीं था।

समय 1 बजे : गोपीनाथपुर स्थित देवेंद्र सिंह की दुकान खुली थी। नवंबर माह का केरोसिन बंट चुका था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.