राजद ने मनाई अंबेडकर जयंती
बरूराज थाना चौक स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में प्रखंड राजद के तत्वाधान में अंबेडकर जयंती मनाई गई।
मुजफ्फरपुर। बरूराज थाना चौक स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में प्रखंड राजद के तत्वाधान में अंबेडकर जयंती मनाई गई। लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। संबोधित करते हुए विधायक नंद कुमार राय ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जात-पात में नहीं बाधा जा सकता। उनके आदशरें पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धाजलि दे सकते हैं। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. जावेद अहमद और संचालन कृष्णा कुमार चौधरी ने किया। मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय, मोहन प्रसाद केसरी, राकेशचंद्र यादव, गोपाल साह, जमील अख्तर वारसी, काशीनाथ महतो, सरपंच नसीरुद्दीन, सुरेश राय, अजय पासवान, आलोक पाडेय अवधेश राय, मनोज कुमार शाही, प्रो. हबीबुल्लाह रिज़वी आदि थे।
आंदोलनकारियों का दमन कर रहे सीएम : रघुवंश
चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष मना रहे मुख्यमंत्री आदोलनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रहे हैं। नियोजित शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठी चलवाई जा रही है। ऐसी परिस्थिति में चंपारण सत्याग्रह का कोई मतलब नहीं रह जाता। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने संतोषी मा मंदिर परिसर में कही। वे जयंती समारोह के समापन के बाद पहुंचे थे। कहा कि वे किसी का विरोध नहीं करते, बल्कि सरकार की गलतियों को उसके सामने रखते हैं। परंतु लोग उन्हें विरोधी की संज्ञा देते हैं। भाजपा की गति रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की वकालत की। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के लिए आर्थिक पैकेज देने और बिहार सरकार से आदोलनरत कर्मचारियों से सकारात्मक चर्चा करने का अनुरोध किया। इसके पूर्व उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। वे कथैया थाना के गोपिनाथपुर गाव के अग्निपीड़ितों से भी मिले। मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष जावेद अहमद, कृष्णा कुमार चौधरी, रमेश गुप्ता, तौकीर सिदिकी, हरेश श्रीवास्तव थे।