इंद्रा व निरुपमा संभालेंगी विरासत
इस वर्ष जिला परिषद अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति महिला पद के लिए आरक्षित होते ही इंद्रा देवी के अध्यक्ष बनने की चर्चा शुरू हो गई थी।
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 02:33 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 02:33 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। इस वर्ष जिला परिषद अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति महिला पद के लिए आरक्षित होते ही इंद्रा देवी के अध्यक्ष बनने की चर्चा शुरू हो गई थी। वहीं चुनाव के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए निरुपमा सिंह की। कारण, दोनों की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है। इंद्रा जहां बोचहां के पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान की बहू हैं वहीं निरुपमा की सास वीणा देवी जिला परिषद की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुकी हैं। इसके अलावा ससुर लगातार विधान परिषद सदस्य रहे हैं। इसे देखते हुए दोनों का निर्विरोध निर्वाचन जिला परिषद की राजनीति में नई पीढ़ी का आगाज भी माना जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें