मुजफ्फरपुर में किशोरी से पांच ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
ब्रह्मापुर थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
मुजफ्फरपुर। ब्रह्मापुर थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज की गई है।
बताया जाता है कि ब्रह्मपुप थानाक्षेत्र की किशोरी को अपने झांसे में लेकर पांच युवक जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। सिटी एसपी राजेंद्र कुमार के निर्देशन में बनी टीम ने पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश में अभी छापेमारी चल रही है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार की रात की है। किशोरी को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।