बंदरा में रिंकी देवी प्रमुख व दिनेश राय बने उपप्रमुख
दरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रमुख पद पर रिंकी देवी व उपप्रमुख पद पर दिनेश राय विजयी हुए।
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 02:05 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 02:05 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। बंदरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रमुख पद पर रिंकी देवी व उपप्रमुख पद पर दिनेश राय विजयी हुए। एसडीओ पूर्वी सुनील कुमार की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। रिंकी देवी तथा पूर्व प्रमुख दीपक कुमार चौधरी की पत्नी अनीता देवी दावेदार थीं। मतदान में रिंकी देवी को 13 मत मिले, जबकि अनीता देवी को मात्र 4 मत से ही संतुष्ट होना पड़ा। वहीं, उपप्रमुख पद पर दिनेश राय और विनय सहनी के बीच चुनाव हुआ।ं दिनेश राय को 13 मत व विनय सहनी को 4 मत मिले। प्रमुख, उप प्रमुख, एवं समिति सदस्यों को एसडीओ ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर बीडीओ बिजय कुमार ठाकुर, बीएओ सह दंडाधिकारी सूर्यदेव महतो, अनिल कुमार सिन्हा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें