मुरौल में मनोज को कमान
मुरौल में प्रमुख पद पर मनोज कुमार एवं उप प्रमुख पद पर पिंकी देवी ने कब्जा जमाया।
मुजफ्फरपुर। मुरौल में प्रमुख पद पर मनोज कुमार एवं उप प्रमुख पद पर पिंकी देवी ने कब्जा जमाया। एसडीओ पूर्वी सुनील कुमार ने दोनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रमुख पद के चुनाव में मनोज कुमार को नौ तथा मनोज कुमार राय को तीन मत प्राप्त हुए। वहीं, पिंकी देवी निर्विरोध उपप्रमुख चुन ली गई। दोनों ने कहा कि वे निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर प्रखंड का विकास करेंगे।
स्ट्रेचर पर शपथ लेने पहुंचे पंसस
ढोली (मुजफ्फरपुर), संस: मुरौल में शपथ ग्रहण करने महमदपुर से निर्वाचित पंसस मनोज पासवान एंबुलेंस से सीधे सभा भवन पहुंचे। वे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। स्ट्रेचर पर ही उन्हें एसडीओ सुनील कुमार ने शपथ दिलाई। वहीं से उन्होंने प्रमुख-उपप्रमुख के चुनाव में मतदान किया।