नारी सशक्तीकरण के लिए शिक्षा जरूरी
मुखर्जी सेमिनरी स्कूल की प्राचार्या डॉ. इला सिन्हा ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है।
मुजफ्फरपुर। मुखर्जी सेमिनरी स्कूल की प्राचार्या डॉ. इला सिन्हा ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा से ही उनमें जागरुकता आएगी और वे अपने अधिकार और कर्तव्य को समझने में सक्षम होंगी। वह आर्य समाज की ओर से चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के छठे दिन आर्य समाज मंदिर में आयोजित महिला सम्मेलन में बोल रही थीं। इसके पूर्व वरीय शिक्षाविद् डॉ.वंदना विजयालक्ष्मी ने कहा कि स्त्री जाति प्राचीन काल से ही सम्मानित रही है। आज कला, विज्ञान, राजनीति या खेल, समाज के हर क्षेत्र में नारियां आगे हैं। उन्होंने वैदिक काल से लेकर आज तक की महिलाओं की स्थिति व उनकी वर्तमान दशा पर विस्तार से अपने विचार रखे।
आर्य समाज की सभासद सुकन्या आर्या व चंदौली से आए बाल भजनोपदेशक सोमेन्द्र ने नारी को मां और उनकी ममता से संबंधित सृष्टि की न्यारी महिमा से संबंधित भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता धर्मशीला आर्या ने की। सम्मेलन में इनर ह्वील क्लब की अध्यक्ष पूजा सुरेका, सुधा सिंह, गार्गी श्रीवास्तव, संगीता वर्मा, इनर ह्वील लिच्छवी की अध्यक्ष डॉ.अनुपमा, खुशबू ओझा, पिंकी, मीरा श्रीवास्तव, मृदुला रानी, डॉ.मीनू, इनर ह्वील जागृति से डॉ.भारती, निर्मला साहू, संगीता सिंह, स्नेहलता व हेमा ठाकुर सहित संस्था की नेहा भारती, नीतू आदि मौजूद रहीं। स्वामी राजेन्द्र योगी सरस्वती ने भी विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ.महेश चंद्र प्रसाद व आए अतिथियों का स्वागत प्रधान वेद प्रकाश आर्य ने किया।