जिला टॉपर को किया सम्मानित
मड़वन प्रखंड के राजकीय कृत उच्च विद्यालय करजा में प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक चंदेश्वर प्रसाद यादव ने की।
मुजफ्फरपुर। मड़वन प्रखंड के राजकीय कृत उच्च विद्यालय करजा में प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक चंदेश्वर प्रसाद यादव ने की। समारोह में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में जिले में अव्वल आए विद्यालय के छात्र विनय कुमार को एचएम सुनंदा कुमारी ने उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं विधायक अशोक चौधरी,राजद नेता हैदर आजाद,प्रो भुवनेश्वर राय,जिप बाली सहनी,दिनेश यादव,सत्येन्द्र प्रसाद प्रसाद यादव,सकलदेव यादव,जयप्रकाश शर्मा,नंदकिशोर राय,संजय राय आदि ने नकद उपहार दे हौसला अफजाई की। विधायक ने विनय की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। समारोह को बिनोद राय,पंसस बिनोद कुमार,भरत राय, सहित दर्जनों ने संबोधित किया। संचालन शिवशंकर महतो ने किया।