महोत्सव की सफलता को किया विमर्श
सामूहिक यज्ञोपवीत महोत्सव को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।
मुजफ्फरपुर। चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की ओर से 29-30 अप्रैल को प्रस्तावित सामूहिक यज्ञोपवीत महोत्सव को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। रविवार को बावन बीघा स्थित सोसाइटी के प्रधान कार्यालय में हुई बैठक में तैयारी की समीक्षा की गई। अध्यक्षता पं. शंभूनाथ चौबे ने की।
बताया कि महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों का उपनयन संस्कार हो, इसका प्रयास किया जा रहा है। सोसाइटी के सदस्य पूरी सक्रियता के साथ इसमें लगे हैं। 501 का लक्ष्य रखा गया है। महोत्सव में होने वाले खर्च व बजट पर भी चर्चा हुई। तैयारी और आयोजन को सफल बनाने के लिए भी विमर्श किया गया। बैठक में रामकुमार झा, रामजी झा, अजयानंद झा, इंद्रकांत झा, छात्र नेता संकेत मिश्रा, संजीव झा, अभय कुमार चौधरी, पप्पू झा, जितेंद्र झा, नवीन कुमार झा, सुमंत कुमार झा, मुन्ना रफी, पिंकू झा, मुन्ना तिवारी, अरविंद पांडेय आदि शामिल हुए।