Move to Jagran APP

जुल्म सहन नहीं करेगा मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने बढ़ते अपराध पर जुलूस निकाला तथा समाहरणालय परिसर में धरना दिया।

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 02:32 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 02:32 AM (IST)

मुजफ्फरपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने बढ़ते अपराध पर जुलूस निकाला तथा समाहरणालय परिसर में धरना दिया। इसे संबोधित करते हुए मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति समाज पर अत्याचार हो रहा है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही मुजफ्फरपुर में अपराध का ग्राफ चरम सीमा पर है। हत्या, लूट, डकैती हो रही है। इस पर लगाम नहीं लगा तो मोर्चा आदोलन तेज करेगा। मठिया बाबू टोला, सकरा मिश्रौलिया की घटना हुई। कई घटना में सेटिंग-गेटिंग कर अभियुक्तों के नाम को हटाया जा रहा है। पूर्व विधायक सुरेश चंचल ने कहा कि जंगलराज चल रहा है। गरीबों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। अस्पताल में दवा नहीं मिल रही है। दलित उत्पीड़न की घटना पर लगाम नहीं लगा तो आंदोलन तेज होगा। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अरविंद सिंह, पूर्व प्रत्याशी अर्जुन राम, अभिषेक कुमार सुमन, डॉ.भगवानलाल सहनी, राजू चौधरी, राजदेव पासवान, चंदेश्वर राम, हरि किशोर बैठा, योगेंद्र राम, छोटन राम, रामनरेश गुप्ता, मुकेश पासवान, राजू रजक, भोला चौधरी, सुनीता देवी, चंदा देवी, पार्वती देवी, फूलपरी देवी, समुंद्री देवी आदि थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.