कांटी के पंसस मुकेश पांडेय के खिलाफ परिवाद
कांटी प्रखंड के साइन पंचायत के नव निर्वाचित पंसस मुकेश पांडेय के खिलाफ विशेष न्यायालय निगरानी में परिवाद दायर किया गया है।
मुजफ्फरपुर। कांटी प्रखंड के साइन पंचायत के नव निर्वाचित पंसस मुकेश पांडेय के खिलाफ विशेष न्यायालय निगरानी में परिवाद दायर किया गया है। यह परिवाद गायघाट थाना के भटगामा के सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता मो.अरमान ने दायर किया है। इसमें कांटी के थानाध्यक्ष विजय कुमार व बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी को आरोपी बनाया है। तथ्यों को छुपाकर नामांकन करने का आरोप लगाया गया है।
यह लगाया आरोप : परिवाद में कहा है कि 31 मार्च को काटी प्रखंड कार्यालय में साइन पंचायत के पंसस पद के लिए मुकेश पांडेय ने नामांकन किया। नामांकन के शपथ पत्र में अपने उपर चल रहे मुकदमों के संबंध में गलत तथ्यों का उल्लेख किया। एक मामले में फरार होने के बाद भी थानाध्यक्ष ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। चुनाव में गलत तरीके जीतने में सहयोग किया। 29 जून को प्रमुख का चुनाव होना है। आरोपियों ने इसमें भाग लेने में पांडेय को सहयोग करने की साजिश करना शुरू कर दिया है।