मन की बातें करें सांझा, मानसिक रूप से रहें स्वस्थ
अपनों से मन की बातें सांझा करते रहने से मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगी। शारीरिक परेशानियां भी खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी।
मुजफ्फरपुर। अपनों से मन की बातें सांझा करते रहने से मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगी। शारीरिक परेशानियां भी खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी। उक्त बातें सदर अस्पताल की डॉ. स्मिता श्रीवास्तव ने शुक्रवार को एमडीडीएम कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से संचालित 'मन की आवाज' के तहत छात्राओं की काउंसलिंग के दौरान कही। डॉ. गौरव ने छात्राओं को शैक्षणिक समस्याओं, समाजिक व पारिवारिक त्रुटियों से जूझने के उपाय बताये।
प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने कहा कि हमारा परिवेश व वातावरण हमारे तनाव का मुख्य कारण है। वर्तमान समय की परिस्थितियों के साथ जूझते हुए हमें खुद को स्वस्थ रखने के लिए सदैव सकारात्मकता की ओर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शकीला अजीम ने किया। मनोचिकित्सकों द्वारा पांच बिंदुओं पर दर्जनों छात्राओं की काउंसलिंग की गयी। इसमें पहला शारीरिक परेशानियां, दूसरा लर्निग प्रॉब्लम, तीसरा समाजिक व पारिवारिक त्रुटियों से जूझना, चौथा मानसिक स्वास्थ्य व पांचवां कार्यप्रणाली में प्राथमिकता शामिल था।