स्वच्छ भारत अभियान को देंगे गति
रालोसपा स्व'छता अभियान प्रकोष्ठ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे स्व'छ भारत अभियान में अपनी पूरी ताकत लगाएगा।
मुजफ्फरपुर। रालोसपा स्वच्छता अभियान प्रकोष्ठ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान में अपनी पूरी ताकत लगाएगा। बहुत जल्द प्रकोष्ठ का विस्तार पूरे सूबे में किया जाएगा। गुरुवार को रालोसपा स्वच्छता अभियान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सुधीर ओझा ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम के भारत को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने के सपने को साकार करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एक नया प्रकोष्ठ स्वच्छता अभियान बनाया है। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बिहार के सभी जिलों में एक पंचायत को पार्टी गोद लेगी। पार्टी स्तर से विभागीय सहयोग दिलाकर शौच मुक्त व स्वच्छ पंचायत बनाया जाएगा। सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि पंचायतों का चुनाव करके उसकी सूची पार्टी कार्यालय में जमा करें। 80 प्रतिशत जिलाध्यक्षों ने अपनी सूची सौंप दी है। शेष सूची 15 दिसंबर तक प्राप्त कर ली जाएगी। इस माह के अंत में स्वच्छता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों का मनोनयन कर दिया जाएगा। इसके बाद चयनित पंचायत में शौचालय मुक्त व स्वच्छ पंचायत बनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर महतो पप्पू, प्रभु कुशवाहा, जिलाध्यक्ष मंजीत सहनी, राजू कुशवाहा, राजेश कुमार राज, ब्रजभूषण मिश्रा, रमण पासवान आदि मौजूद थे।