शीशम के पेड़ से लटका युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
मोतीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के साढा गाव स्थित एक शीशम के पेड़ से लटके 45 वर्षीय युवक का शव बरामद की मृतक की पहचान महना विषहिया निवासी स्व. सूर्य राम के पुत्र लक्ष्मण राम के रूप में हुई है।
मुजफ्फरपुर। मोतीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के साढा गाव स्थित एक शीशम के पेड़ से लटके 45 वर्षीय युवक का शव बरामद की मृतक की पहचान महना विषहिया निवासी स्व. सूर्य राम के पुत्र लक्ष्मण राम के रूप में हुई है। आशका जताई जा रही है कि उसकी हत्या अन्यत्र कर शव को पेड़ से लटकाया गया। बताया गया कि लक्ष्मण राम के परिजन परदेश में रहते हैं। उसकी पत्नी की 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। घर पर रहकर वह महना के भारत बैंड पार्टी में बाजा बजाता था। ग्रामीणों ने बताया कि शाम चार बजे गाव के एक पोखर पर उसने स्नान किया। साथ ही एक व्यक्ति से तंबाकू मागकर खाया। 6 बजे के आसपास उसका शव बगल के दूसरे पोखर के समीप एक शीशम के पेड़ से लटका पाया गया। शव को गमछा के सहारे पेड़ से लटका पाया गया। उसका पैर जमीन को छू रहा था। उसकी एक आख बाहर निकली थी व पूरा शरीर भींगा था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। उसके शरीर पर गंजी और जाघिया था। पुलिस ने आत्महत्या की आशका जताई है। थानाध्ययक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जाच की जा रही है।