Move to Jagran APP

तुर्की में भीषण डाका, दंपती को तेज हथियार से किया घायल

तुर्की ओपी के दरियापुर कफेन गांव में गुरुवार की देर रात मकेश्वर चौधरी के घर पर डकैतों ने धावा बोल दिया। दरवाजे की मुख्य ग्रिल या छत के रास्ते घर में घुसे डकैतों ने बरामदे में सोए गृहस्वामी मकेश्वर चौधरी व उनकी पत्‍‌नी सुशीला देवी पर तेज हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By Edited By: Published: Sat, 01 Oct 2016 02:36 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 02:36 AM (IST)

मुजफ्फरपुर। तुर्की ओपी के दरियापुर कफेन गांव में गुरुवार की देर रात मकेश्वर चौधरी के घर पर डकैतों ने धावा बोल दिया। दरवाजे की मुख्य ग्रिल या छत के रास्ते घर में घुसे डकैतों ने बरामदे में सोए गृहस्वामी मकेश्वर चौधरी व उनकी पत्‍‌नी सुशीला देवी पर तेज हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर स्थिति में पटना के राजेश्वर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। डकैतों ने नकदी व आभूषण सहित लगभग 10 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। गृहस्वामी की बेटी पल्लवी कुमारी के बयान पर अज्ञात डकैतों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी पश्चिमी अजय कुमार ने बताया कि गिरोह की पहचान हो गई है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

गृहस्वामी के पुत्र निशात कुमार एवं भतीजे अनेश कुमार ने बताया कि डकैतों की संख्या एक दर्जन से अधिक थी। सभी 25 से 30 आयु वर्ष के थे। घर के अंदर प्रवेश करते ही डकैतों ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया। निशांत के अनुसार अंदर के बरामदे में पिताजी खाट पर एवं माताजी चौकी पर सोयी हुई थीं। डकैतों ने पिता एवं माताजी पर तेज हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया। इससे खाट, चौकी, फर्श व बिछावन खून से सन गया। इसके बाद डकैतों ने घर का दरवाजा तोड़कर आलमारी से सोने-चादी के आभूषण एवं नकदी सहित लगभग दस लाख की संपत्ति लूट ली। बेसिन को तोड़ दिया। डकैतों के भागने के बाद हल्ला होने पर ग्रामीण जुटे।

घटना की सूचना पर तुर्की ओपी प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे तब तक दोनों जख्मी को इलाज के लिए शहर भेजा जा चुका था। शुक्रवार की सुबह डीएसपी पश्चिमी अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय से खोजी कुत्ता मंगाया। उससे डकैतों का कोई सुराग नहीं मिला। ओपी प्रभारी ने बताया कि गृहस्वामी के गंभीर रूप से घायल होने के कारण डकैती में लूटे गए सामान की सही-सही जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस कर रही घेराबंदी

घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, उससे पुलिस का शक नट गिरोह पर है। नट गिरोह डकैती के दौरान घर वालों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई करते हैं। इस घटना में भी ऐसा ही हुआ है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में नट रह रहे हैं। ये भाग नहीं पाएं, इसलिए इनकी घेराबंदी की जा रही है।

स्केच के आधार पर तलाश

घर वालों के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने डकैतों का स्केच तैयार कराया है। इस आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है। इसमें कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

डकैती पर जताई चिंता

जिला पार्षद संजय पासवान व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश राय, स्थानीय मुखिया रामेश्वर महतो ने डकैती पर चिंता व्यक्त करते हुए घटना में शामिल डकैतों को दबोचने के लिए अभियान चलाने की माग पुलिस प्रशासन से की है। रालोसपा जिलाध्यक्ष अशोक भगत ने परिजनों को सुरक्षा की माग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.