हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान
यूनाइटेड फोरम ऑफ उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक आरआरबी यूनियंस की बैठक अखाड़ाघाट स्थित ऑफिसर्स कांग्रेस कार्यालय में हुई।
By Edited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 01:46 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 01:46 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक आरआरबी यूनियंस की बैठक अखाड़ाघाट स्थित ऑफिसर्स कांग्रेस कार्यालय में हुई। अध्यक्षता संयोजक अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में ग्रामीण बैंककर्मियों की मांगों के प्रति उदासीन रवैये की घोर निंदा की गई। सर्वसम्मति से 11 सूत्री मांगों की पूर्ति होने तक अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैंक कर्मियों से 27 से 29 जुलाई तक होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। मौके पर अजित कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रलय मिश्रा, एएम सोज, विनोद शरण, आलोक कुमार, आनंद राज, विनय कुमार, संतोष कुमार, सत्येंद्र नारायण सिंह, शंभूशरण सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें