सामाजिक भेदभाव मिटाना ही बाबा साहेब को श्रद्धांजलि
मनियारी क्षेत्र के केरमा में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
मुजफ्फरपुर। मनियारी क्षेत्र के केरमा में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती तो सभी दल मना रहे हैं, लेकिन समीक्षा के नाम पर आरक्षण समाप्त करने की साजिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर जिला पार्षद संजय पासवान, उदयशकर , जिला पार्षद रानी देवी, पंसस सोनी देवी,अजय चौधरी, नरेंद्र पटेल, गायत्री पटेल, रामबाबू कुशवाहा, अशोक चौधरी, दिलीप कुशवाहा, शंभू पासवान, मुकेश पासवान, भोला बैठा, पैक्स अध्यक्ष संजय कुशवाहा, रामनरेश पंडित, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जितेंद्र चौधरी व संचालन अनिल चौधरी ने किया। ढोली : सकरा प्रखंड के जिला परिषद कार्यालय सकरा के प्रांगण में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जंयती समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सकरा प्रखंड राजद अध्यक्ष मो. अली ने की। राजद नेता सह जिला पार्षद सुरेश कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए गए रास्ते पर चल कर ही समाज में समरसता आ सकती है। ऊंच-नीच, जाति-पाति के बंधन को तोड़ कर समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर राजद नेता कपिलदेव राम, विनोद यादव, मुखिया सतीश पासवान, कृष्णदेव प्रसाद यादव, ¨रकू देवी, जिला पार्षद रविंद्र प्रसाद राय, शत्रुधन राय, रामहिलस राय, पूर्व राजद अध्यक्ष मो.मुर्तुजा अली उपस्थित थे।
मड़वन : गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटौना मड़वन के प्रांगण में प्रखंड राजद ने अंबेडकर जयंती मनाई। नेताओं ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष फारुख आजम ने की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह जिप बाली सहनी, रामबहादुर साह, लखेंद्र राम, मुन्नी देवी, पिंकू सिंह, बैद्यनाथ सहनी, राजकपूर सहनी, पंछीलाल राय, लालपरी देवी, महेश राय आदि ने अपने विचार रखे।