पैसे हैं पर पैक्स नहीं खरीद रहे धान, होगी कार्रवाई
- 29 पैक्सों में बची है बैद्यनाथन पैकेज की राशि
- 15 पैक्सों की धान क्रय में नहीं है रूचि, कर रहे अन्य व्यवसाय
मुजफ्फरपुर, हमारे संवाददाता : जिले के 15 पैक्सों के पास बैद्यनाथन पैकेज से मिली पर्याप्त राशि उपलब्ध है, लेकिन ये पैक्स धान खरीद के प्रति उदासीन हैं। ऐसे पैक्सों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कार्रवाई से पहले सभी से कारण पृच्छा की गई है। 29 दिसंबर को धान क्रय की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में भी इन पैक्सों के अध्यक्ष शामिल नहीं हुए।
समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी कि ये पैक्स खाद-बीज की दुकान, जनवितरण प्रणाली की दुकान तो चला रहे हैं, लेकिन धान क्रय में अभिरूचि नहीं रख रहे हैं। ऐसे पैक्स अध्यक्षों से कारण पृच्छा करते हुए संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी वीरेन्द्र ठाकुर ने पैक्स के खाता संचालन पर रोक व अन्य कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इन पैक्सों के खाते में है राशि
पैक्स - उपलब्ध राशि
बड़री - 386476.21
कमरथू - 305973.95
बोआरीडीह - 454440.58
रामनगर - 723336.13
लोमा - 971496.00
बाघाखाल - 598990.22
दहिला पटशर्मा - 611031.60
आदिगोपालपुर - 348990.60
डुमरी - 442244.88
रजवाड़ा - 764366.13
बैजलपुर - 384695.71
सरैया - 317644.30
देवरिया पूर्वी - 755722.13
करजाडीह - 512928.92
सुमेरा - 385941.40
खरौनाडीह - 902158.80
पहाड़पुर मनोरथ -833111.70
रूप छपरा - 666489. 37
महम्मदपुर बलमी - 653968.11
हरदी - 1502887.33
रामपुर भेड़ियाही - 1313090.33
परसौनीनाथ - 1203297.21
इब्राहिमपुर - 834378.32
ठीकहां - 1396897.31
बांसघाट - 2010949.30
फतेहा - 303250.16
पट्टी असवारी - 476852.72
बरियारपुर दक्षिणी - 358618.33
बरियारपुर पश्चिमी - 426262.07
----------------------
ये पैक्स नहीं ले रहे अभिरूचि - बड़री, कमरथु, रामनगर, लोमा, डुमरी, सरैया, देवरिया पूर्वी, पहाड़पुर मनोरथ, महमदपुर बलमी, परसौनीनाथ, फतेहा, बरियारपुर दक्षिणी व परसौनीनाथ।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर