भयमुक्त माहौल बनाने को डीएम से मिला राजग नेता
मुजफ्फरपुर। जिले में गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का प्रतिनिध
मुजफ्फरपुर। जिले में गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। नेताओं ने डीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह से जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने व आम नागरिकों को भयमुक्त माहौल प्रदान करने हेतु अविलंब अपने स्तर से ठोस पहल करने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि कुछ महीनों में जिले में हत्या, लूट, दुष्कर्म, डकैती व छिनतई जैसी आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इससे पूरे जिले में अशांति व भय का वातावरण बना हुआ है। महिलाएं डर के कारण घर से निकलने में संकोच कर रही हैं। न जाने कब किस व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हो जाए, इससे लोग चिंतित हैं। डीएम से मिलने वाले लोगों में जिप अध्यक्ष चंदा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अरविंद कुमार सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुमार महतो उर्फ पप्पू, प्रदेश लोजपा महासचिव सुधीर कुमार ओझा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, जिला महामंत्री रंजन कुमार साहु, जिला मंत्री बालकृष्ण, रालोसपा के अशोक कुमार भगत आदि शामिल थे।