कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन
मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ के बैनर तले संघर्ष मोर्चा यांत्रि
By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 01:27 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 01:27 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ के बैनर तले संघर्ष मोर्चा यांत्रिक कार्य प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के कर्मचारियों की हड़ताल 8वें भी दिन जारी रही। सोमवार को कर्मचारियों ने संयुक्त भवन परिसर में यांत्रिक कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन किया। संघ के अध्यक्ष विनय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में विनोद कुमार, कपिलदेव प्रसाद सिंह, उमेश कुमार झा, अनिल कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, कन्हैया सिंह आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें