250 लाख से बनेगा मछली बिक्री केंद्र
मुजफ्फरपुर। मत्स्य व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए थोक मछली बाजार का निर्माण किया जाएगा। मुजफ्फरपुर, प
मुजफ्फरपुर। मत्स्य व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए थोक मछली बाजार का निर्माण किया जाएगा। मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी में बाजार का निर्माण होगा। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। निर्देश दिया गया है कि जिले के मत्स्य विपणन के आधार स्थल का चयन किया जाए। एनएफडीबी हैदराबाद एवं राज्य सरकार इसके लिए राशि उपलब्ध कराएगी। प्रत्येक बाजार के निर्माण में करीब 250 लाख का खर्च होगा। इसमें एनएफडीबी 100 लाख अनुदान देगी वहीं राज्य सरकार 150 लाख वहन करेगी।
सरकारी आवास पर अवैध कब्जा
मुजफ्फरपुर : क्षेत्रीय निदेशक, पशुपालन कार्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास में अवैध रूप से रहने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय निदेशक ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि राजकुमार मांझी वृहत पशु विकास परियोजना में प्रगति सहायक के पद पर कार्यरत थे व सरकारी आवास में रह रहे थे। पशुपालन निदेशक ने उनकी नियुक्ति को अवैध मानते हुए रद कर रखा है है। इसके बाद भी उन्होंने मकान खाली नहीं किया है।