जनता का सरकार से उठा भरोसा
मुजफ्फरपुर। किसान त्रस्त और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में मस्त हैं। जन
मुजफ्फरपुर। किसान त्रस्त और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में मस्त हैं। जनता का भरोसा सरकार से उठ रहा है। इसलिए हम जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से 8 फरवरी को प्रस्तावित किसान मजदूर प्रतिरोध मार्च ऐतिहासिक होगा और किसान-मजदूर व छात्र अपनी शक्ति दिखायेंगे। हम के वरीय नेता पूर्व मंत्री ई.अजीत कुमार ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि गांव-गांव में प्रतिरोध मार्च को लेकर गरीब-गुरबों में उत्साह है। जबतक राज्य सरकार राज्य में कृषि पर आधारित उद्योग की स्थापना नहीं करेगी तबतक राज्य के किसानों का कल्याण कल्याण संभव नहीं है। कृषि रोडमैप में किसानों के हित में लिये गये फैसले दो साल बाद भी जमीन पर नहीं उतर पाये हैं। दूसरी ओर किसानों के हित में सरकार खोखली घोषणा करते जा रही है। मौके पर जिलाध्यक्ष इन्द्रमोहन झा, अधिवक्ता दीपक सहनी, संकेत मिश्रा, चुलबुल शाही, चंद्रशेखर ओझा, शंभू प्रसाद सिंह, नागेंद्र पंडित, मुरारी झा आदि थे। इधर हम छात्र संघ अध्यक्ष संकेत मिश्रा ने विभिन्न कॉलेजों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मार्च में शामिल होने की बात कही।