अपहर्ता के साथ पकड़ाई अपहृता
मुजफ्फरपुर। पारू थाना पुलिस ने देवरिया पुलिस के सहयोग से देवरिया नयाटोला गांव के रामाधार साह के घर प
By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 01:10 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 01:10 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। पारू थाना पुलिस ने देवरिया पुलिस के सहयोग से देवरिया नयाटोला गांव के रामाधार साह के घर पर छापेमारी कर एक लड़की व अपहर्ता जीतेंद्र साह को धर दबोचा। 14 जनवरी को देवरिया नयाटोला निवासी रामाधार साह के पुत्र जीतेंद्र साह ने पारू थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की का अपहरण कर लिया था। इस बाबत कांड संख्या 10/16 दर्ज कराते हुए प्राथमिकी दर्ज करा जीतेंद्र को अपहरण कांड का आरोपी बनाया था। छापेमारी के दौरान वह कहीं बाहर जा रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर अपहृत लड़की को बरामद कर लिया गया। लड़की का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें