राजद ने मनाई कर्पूरी जयंती
मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड राजद की ओर से जननायक कर्पूरी जी की जयंती समारोह पूर्वक
मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड राजद की ओर से जननायक कर्पूरी जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने किया। लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि की। डॉ. सिंह ने लोगों से कर्पूरी जी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। विधायक मुन्ना यादव ने कर्पूरी जी के जीवन से सीख लेने एवं पूर्वजों को सदा याद रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर सहनी ने की, जबकि संचालन सच्चिदानंद कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष मिथिलेश यादव, रमेश यादव, शिवजी सहनी, अहमद अंसारी, राजाराम राय, प्रमुख राजगीर राम, सुरेश राय, रामचंद्र राय, अमरेंद्र कुमार यादव, विक्रांत यादव, बिजली ठाकुर, रामदेनी राय, बिहारी सहनी, रघुनाथ राय आदि ने भी संबोधित किया।