धूमधाम से मनेगी मालवीय जयंती
मुजफ्फरपुर : चाणक्य विद्यापति सोसाइटी 25 दिसंबर को पुरानी बाजार में द्वितीय स्थापना दिवस सह मालवीय ज
मुजफ्फरपुर : चाणक्य विद्यापति सोसाइटी 25 दिसंबर को पुरानी बाजार में द्वितीय स्थापना दिवस सह मालवीय जयंती समारोह का आयोजन करेगी। उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। यह निर्णय रविवार को सोसाइटी के प्रधान कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। अध्यक्षता पं.विनय पाठक ने की। आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। इसमें विजय कुमार झा को अध्यक्ष, रामकुमार झा को स्वागताध्यक्ष व सोसाइटी सचिव संजीव कुमार झा को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया। साथ ही भोजन प्रभारी स्नेह कुमार झा 'पिंकू', टेंट प्रभारी अजयानंद झा और कोष संग्रह प्रभारी अखिलेश्वर त्रिवेदी उर्फ मनमन जी बनाए गए। सोसाइटी के मुख्य संरक्षक शंभू नाथ चौबे ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पं.नवीन झा, अभय कुमार चौधरी, सतीश चंद्र झा, पप्पू झा, हीरालाल पाठक, पिनाकी झा, दीपक तिवारी, कुन्दन तिवारी, अभिलेख तिवारी, चंदन उपाध्याय, सुमित उपाध्याय, जितेंद्र मिश्रा, संजय झा, अशोक झा, शशिकांत पाठक, सुधाकर झा, अजयानंद झा, विभूति झा, शंभू झा, तेज नारायण झा, मनोज झा, धीरज झा, ब्रजनंदन झा आदि शामिल हुए।