OMG! हाथ-पैर बांधकर किया गैंग रेप, बदन पर जगह-जगह दांत से काटा
वह चीखती रही, छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन उन दरिंदों पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए, फिर गैंग रेप किया। इस बीच जब पीडि़ता ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना मुजफ्फरपुर की है।
मुजफ्फरपुर। वह चीखती रही, छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन उन दरिंदों पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए, फिर गैंग रेप किया। इस बीच जब पीडि़ता ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इतने से भी जी नहीं भरा तो उसके शरीर को जगह-जगह काट खाया।
जिले के करजा थाना अंतर्गत एक गांव में पांच अपराधियों ने एक किशोरी से गैंग रेप किया। अपराधियों ने उसके शरीर को जगह-जगह दांत से काट लिया तथा नोंच-खसोट की। विरोध करने पर लोहे की चेन से बुरी तरह पीटा।घटना के सिलसिले में दो अज्ञात सहित पांच के खिलाफ दर्ज एफआइआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुरी तरह घायल पीडि़ता का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
बयान में कहा गया है कि पीडि़ता के पिता बुधवार को भोज खाने व मां गंगा स्नान करने पहलेजा गये थे। उसके दादा दरवाजे पर सोये थे, जबकि वह घर मे अकेले थी। इसी बीच रात के लगभग नौ बजे सूरज कुमार, बोरबारा के मिथुन कुमार, मनोज ठाकुर व दो अन्य युवक दीवार फांदकर घर में घुसे और किशोरी का मुंह दबा कर घर के अंदर ले गए। इसके बाद सभी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ गैंग रेप किया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में तनाव है। इस बीच एसपी ने सरैया के डीएसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात के एक दिन बाद भी शेष आरोपी फरार हैं।