वर्चस्व को लेकर अहियापुर में हो रही गोलीबारी
मुजफ्फरपुर : अहियापुर क्षेत्र इन दिनों सुर्खियों में है। लगातार दो दिनों में गोलीबारी की घटनाओं से स
मुजफ्फरपुर : अहियापुर क्षेत्र इन दिनों सुर्खियों में है। लगातार दो दिनों में गोलीबारी की घटनाओं से सनसनी है। थाने के पास हुई घटना आपसी वर्चस्व को लेकर बताई जा रही है। यह लड़ाई हाल में जेल से छूटे उन युवकों के ग्रुप के बीच है, जो विभिन्न आपराधिक मामलों में आरोपित हैं। जेल जाने से पहले भी इनके बीच मारपीट व चाकूबाजी हो चुकी है।
जेल से आने के बाद आजमा रहे ताकत
दरअसल जेल जाने के बाद इन गु्रपों की पकड़ कमजोर हुई है। ये अपनी ताकत दिखाने के लिए ही एक बार फिर से आमने-सामने हैं। इनका दबदबा अहियापुर मोहल्ले से लेकर आसपास के क्षेत्रों में है।
वर्चस्व की लड़ाई में सबसे बुरी स्थिति मोहल्ले वालों की है। खुलेआम शस्त्र लहराते व बात-बात में फाय¨रग करना इनके लिए आम बात है। ये युवक कब, किसके साथ मारपीट कर दें, कहा नहीं जा सकता। मोहल्ले में लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना में इन युवकों का नाम आता रहा है। इसके भय से भी लोग जुबान तक नहीं खोल पाते। उन्हें भय रहता है कि इन युवकों के खिलाफ अगर कुछ भी कहा तो फिर यहां रहना मुश्किल है।
गुटखा के लिए गोली मारना नहीं पचा पा रही पुलिस
महज रजनीगंधा, तुलसी खिलाने को लेकर बैंक पीओ राहुल कुमार उर्फ सोनू को गोली मारने की घटना पुलिस को पच नहीं रही है। भले ही घटना के समय उसके साथ रहे दोस्त व परिजन यही बात बता रहे हैं, लेकिन पुलिस का मानना है कि कोई और बात है। घटना को अंजाम देने वाला उसका परिचित है। आखिर कोई अपरिचित किसी से पान मसाला खिलाने की बात पर गोली कैसे मार सकता है। उधर, पुलिस घायल के स्वस्थ होने व उसके बयान का इंतजार कर रही है। इससे असलियत का खुलासा होगा।
रौशन को गोली मारने में पूर्व मुखिया पर एफआइआर
रविवार की रात अहियापुर चौक के निकट सहबाजपुर गांव के रौशन कुमार को गोली मारने के मामले में सहबाजपुर पंचायत के पूर्व मुखिया उमाशंकर प्रसाद सिंह व अन्य को आरोपी बनाया गया है। यह प्राथमिकी रौशन के बयान पर दर्ज की गई है। अन्य आरोपियों में मुरारी कुमार, नीरज कुमार, राजा कुमार व कमलेश सिंह के नाम शामिल हैं। प्राथमिकी में कहा गया है कि 11 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे वह बाइक से अहियापुर जा रहा था। मुरारी, नीरज व राजा ने पीछा कर ओवरटेक कर लिया और उस पर फाय¨रग कर दी। गोली कमर में लगी। घटना के समय पूर्व मुखिया उमाशंकर सिंह व कमलेश सिंह उपस्थित थे। उसने दावा किया है कि दोनों ने ही इस घटना को अंजाम दिलाया है।