घरौंदा से महिलाओं को मिलेगा रोजगार
मुजफ्फरपुर :एमएसकेबी कॉलेज स्लम एरिया की महिलाओं को घरौंदा का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजी-रोजगार का स
मुजफ्फरपुर :एमएसकेबी कॉलेज स्लम एरिया की महिलाओं को घरौंदा का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजी-रोजगार का साधन उपलब्ध कराएगा। तैयार घरौंदे की बाजार में बिक्री का जिम्मा कॉलेज का होगा। कॉलेज ही महिलाओं को उनका मेहनताना देगा। कॉलेज परवरिश योजना के तहत गोद लिए स्लम बस्ती के बच्चों की माताओं को प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रहा है। त्योहार में इन परिवारों में खुशहाली लाने के उद्येश्य से इस योजना पर काम चल रहा है। प्रशिक्षक सुधीर चंद्र वर्मा ने बताया कि दस महिलाओं को प्रशिक्षण देने की योजना है। ये महिलाएं खुद प्रशिक्षण लेने के बाद अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देंगी। यह बड़े पैमाने पर रोजगार का जरिया बनेगा। कॉलेज की स्वयंसेविकाएं व कैडेट्स प्रिया, श्रेया, सोनी, दीक्षा, संजीदा, मुस्कान, अनामिका सहित अन्य प्रशिक्षण देंगे।
महिलाएं अपनी मेहनत की बदौलत रोजगार पाएंगीं। हमारी कोशिश तो बस उन्हें सशक्त करने के साथ एक छोटी सी खुशी देने की है।
डॉ. निर्मला सिंह, प्राचार्या एमएसकेबी कॉलेज