डूबने से बच्चे की मौत
मुजफ्फरपुर। बागमती नदी की उत्तरी उपधारा में स्नान करने के क्रम में औराई प्रखंड की मथुरापुर बुजुर्ग प
मुजफ्फरपुर। बागमती नदी की उत्तरी उपधारा में स्नान करने के क्रम में औराई प्रखंड की मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के जोंकी गांव के कामेश्वर राय के 12 वर्षीय पुत्र डब्ल्यू कुमार की मौत डूबने से हो गई। मुखिया ब्रजकिशोर ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।
रसोइयो को दिया गया प्रशिक्षण
विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर भोजन बनाने को लेकर जनाढ़ मध्य विद्यालय में औराई दो के रसोइयों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक ब्रजेश कुमार शाही, कन्हैया कुमार, रमेश बैठा ने रसोइयों को पौष्टिक व स्वच्छ भोजन बनाने से संबंधित जानकारी दी।
पंसस को पितृशोक
साहेबगंज प्रखंड के रूपछपरा निवासी पंचायत समिति सदस्य राज किशोर साह के पिता शिवदेनी साह का निधन हो गया। वे अवकाश प्राप्त विद्युतकर्मी थे तथा कैंसर से पीड़ित थे। उनकी अंत्येष्टि गांव में ही सम्मान के साथ की गई। मौके पर प्रखंड प्रमुख देवानंद साह, उप प्रमुख कन्हैया साह, मुखिया महेश्वरी सिंह, पंसस रामसूरत मांझी एवं सुरेश कुंवर मौजूद थे।