Move to Jagran APP

पेड़ चोर गिरोह का आतंक, पांच शीशम के पेड़ काटे

मुजफ्फरपुर। औराई थाना क्षेत्र में इनदिनों शीशम पेड़ चोर गिरोह सक्रिय है। बीती रात थाना क्षेत्र के बस

By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 12:26 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 12:26 AM (IST)
पेड़ चोर गिरोह का आतंक, पांच शीशम के पेड़ काटे

मुजफ्फरपुर। औराई थाना क्षेत्र में इनदिनों शीशम पेड़ चोर गिरोह सक्रिय है। बीती रात थाना क्षेत्र के बसंत गांव से चोरों ने पांच शीशम के पेड़ की चोरी कर ली। बसंत गांव के मदन झा के दो पेड़, रीतनंदन झा के दो पेड़ व उदयचंद झा के एक शीशम का पेड़ इनचोरों ने बुधवार की देर रात काट लिया। इससे पूर्व जनवरी में सरहंचिया गांव के राजीव नयन सिंह एवं गिरजा नयन सिंह के दो शीशम पेड़ अज्ञात चोरों ने काट लिया था। इस संदर्भ में थाने में आवेदन भी दिया गया था। बावजूद अबतक कुछ भी पता नहीं चल सका। एक वर्ष पहले बसंत गांव के हीं उदयचंद झा के तीन शीशम के पेड़ इसी तरह रात में काट लिए गए थे। प्रति शीशम के पेड़ की कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है। पीड़ितों के गांव में नहीं रहने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। बसंत पंचायत के मुखिया नूर मोहम्मद व पंसस सीमा देवी ने घटना की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि हमें जानकारी नहीं दी गई है। आवेदन मिलने पर जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.