मानसून हुआ कमजोर
मुजफ्फरपुर : एक बार फिर खरीफ फसल की स्थिति खराब होने लगी है। मानसून कमजोर होता दिख रहा है। इससे सूखे
By Edited By: Published: Mon, 27 Jul 2015 12:48 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 12:48 AM (IST)
मुजफ्फरपुर : एक बार फिर खरीफ फसल की स्थिति खराब होने लगी है। मानसून कमजोर होता दिख रहा है। इससे सूखे की आशंका प्रबल हो उठी है। देर से आया मानसून शुरू से ही कमजोर रहा था। एक बार इसकी स्थिति मजबूत दिखी और सक्रियता बढ़ी तो लगा कि स्थिति संभलेगी। धान के बिचड़े बोए जाने लगे, लेकिन बिचड़े तो किसी तरह तैयार हुए तो अब रोपनी के लिए किसान टकटकी लगाए हुए हैं। कृषि विभाग के अनुसार अभी तक एक तिहाई धान की रोपनी नहीं हुई है। उधर, राजेन्द्र कृषि विवि के मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल यही स्थिति बनी रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें