बिहार बंद को लेकर राजद ने निकाला मशाल जुलूस
मुजफ्फरपुर। जातीय जनगणना प्रकाशित करने में केंद्र सरकार की आनाकानी के खिलाफ राजद के बिहार बंद को लेक
मुजफ्फरपुर। जातीय जनगणना प्रकाशित करने में केंद्र सरकार की आनाकानी के खिलाफ राजद के बिहार बंद को लेकर पार्र्टी कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। इससे पूर्व बंद की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। पार्टी द्वारा सोमवार को बिहार बंद का एलान किया गया है। पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छोटी कल्याणी चौक से मशाल जुलूस निकाला, जो शहर के विभिन्न भागों से होते हुए सरैयागंज टावर पहुंच नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। सभा को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इकबाल मोहम्मद शमी, उपमहापौर सह राजद के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार, प्रदेश महासचिव जयशंकर प्रसाद यादव, शिवनाथ पासवान, हुकुमदेव प्रसाद यादव, लालबाबू सहनी, रंजीत रजक, कमल कुमार, सुरेश घायल, मनोज कुमार, रामउद्गार राय आदि ने संबोधित किया। वहीं, महानगर राजद द्वारा शहर के विभिन्न भागों में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर शहरवासियों से बंद को सफल बनाने का अनुरोध किया गया। नुक्कड़ सभा को हरिश्चंद्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार राम, अनिल कुमार महतो, शिवचंद्र राय, प्रदेश महासचिव एम कुमार, राई शाहिद इकबाल मुन्ना ने संबोधित किया। युवा राजद के जिलाध्यक्ष शेखर सहनी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न भागों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।