मोतीपुर में दुष्कर्म का प्रयास
मुजफ्फरपुर : थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार स्थित गांधी चौक के समीप महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया
By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 04:09 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 04:09 PM (IST)
मुजफ्फरपुर : थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार स्थित गांधी चौक के समीप महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर सभी फरार हो गए। पीडि़ता फाइनेंस कर्मी के यहां से खाना बनाकर लौट रही थी कि गांधी चौक के समीप सोनू कुमार ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके द्वारा शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने पीड़िता को पीएचसी में भर्ती कराया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना रविवार की रात साढ़े नौ बजे की बताई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें