आत्मदाह करने पहुंचा अधेड़ पुलिस हिरासत में
मुजफ्फरपुर : सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने और इलाके के
मुजफ्फरपुर : सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने और इलाके के कुछ लोगों के दबंगई से परेशान खबड़ा का अशोक राम गुरुवार को एसएसपी के जनता दरबार में पहुंचा। उसने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़का और माचिस लगाने की कोशिश करने लगा, इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ी। उसने दौड़कर उसे कब्जे में लिया। इससे उसकी जान बच गई। अशोक के साथ उसकी पत्नी शोभा देवी और उसका पुत्र भी था। लेकिन, ये सभी आत्मदाह के प्रयास में शामिल नहीं थे। घटना के बाद पुलिस ऑफिस में अफरातफरी का माहौल बन गया। इधर, जनता दरबार में आए आवेदकों के आवेदन पर सुनवाई कर रहे एसएसपी रंजीत कुमार मिश्रा को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने फौरन उस व्यक्ति को बुलाकर उसकी पीड़ा सुनी। पीड़ित को कानून पर भरोसा दिलाते हुए न्याय का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद वह शांत हुआ। इस बीच घटना की जानकारी पर पहुंची नगर पुलिस ने आत्मदाह का प्रयास करने वाले अधेड़ को हिरासत में ले लिया। उसकी पत्नी को भी थाने पर ही महिला पुलिस की अभिरक्षा में बैठाया गया है। इधर, पीड़ित अशोक का कहना है कि गांव में मनोज राम, धनंजय राम समेत कई से उसका भूमि विवाद का मामला चल रहा है। ये लोग दबंगई दिखाकर अशोक के परिवार के सदस्यों को परेशान करते रहते हैं। इस मामले में प्राथमिकी के बाद थाना का चक्कर लगाकर थक चुके हकं। लेकिन, उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिला। इस कारण उसने आत्मदाह का ही सहारा लिया।
=========