Move to Jagran APP

समय पर मानसून पर रहेगा कमजोर

अमरेन्द्र तिवारी, मुजफ्फरपुर : मानसून इस बार समय पर आएगा, लेकिन कमजोर रहेगा। इस कारण इस बार सूखे की

By Edited By: Published: Mon, 25 May 2015 02:20 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2015 02:20 AM (IST)
समय पर मानसून
पर रहेगा कमजोर

अमरेन्द्र तिवारी, मुजफ्फरपुर : मानसून इस बार समय पर आएगा, लेकिन कमजोर रहेगा। इस कारण इस बार सूखे की संभावना बन रही है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले एक जून को मानसून केरल में प्रवेश करेगा। उसके बाद 12 व 13 जून तक बिहार की सीमा में प्रवेश करेगा। लेकिन, जितना पहले आएगा, उतनी उसकी गति नहीं रहेगी। धीरे-धीरे वह कमजोर होगा।

loksabha election banner

इस बार बाढ़ का नहीं दीदार

मौसम की चाल के हिसाब से इस बार बाढ़ की संभावना बहुत कम है। सुखाड की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पूसा के अनुसार एक साल में औसत 1238 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। लेकिन, इस बार गंगा उसपार यानी दक्षिण बिहार में 20 से 25 प्रतिशत बारिश कम होगी। वहीं, उत्तर बिहार में यह आंकड़ा 30 से 35 फीसद तक हो सकता है। बूढ़ी गंडक, बागमती में पानी सामान्य रहने की अनुमान है।

इन जिलों में दिखेगा प्रभाव

पूर्वी चंपारण, दरभंगा, सहरसा, छपरा, बक्सर जिले ज्यादा प्रभावित होंगे। वहीं बाकी जिलों में कम प्रभाव होगा। साथ ही बिहार से सटे झारखंड के जिले भी प्रभावित होंगे।

किसानों को सुझाव

- मौसम के हिसाब से खेतों की गहरी जुताई करके छोड़ दें।

- कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली धान की वेरायटी का चयन कर सकते हैं।

बोले अधिकारी

अभी खरीफ की तैयारी चल रही है। जिला स्तरीय कार्यशाला हुआ। उपदान वितरण हर प्रखंड में चलेगा। सूखा होने पर विभाग पूरी मदद करेगा। पहले से भी सरकार की ओर से डीजल अनुदान व वैकल्पिक खेती में सहयोग किया जा रहा है। ऐसी स्थिति आने पर कृषि विभाग तैयार रहेगा।

सुधीर कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.