डॉ. मनेंद्र को मिलेगा सीनियर साइंटिस्ट अवार्ड
मुजफ्फरपुर, संवाद सहयोगी : महिला शिल्पकला भवन कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. मनेंद्र को सीनियर साइंटिस्ट अव
मुजफ्फरपुर, संवाद सहयोगी : महिला शिल्पकला भवन कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. मनेंद्र को सीनियर साइंटिस्ट अवार्ड के साथ गोल्ड मेडल मिलेगा। जंतु विज्ञान में विशिष्ट कार्य करने के लिए उन्हें रांची में 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित इंडियन इंस्टीच्यूट रेसिन एंड गम में इंटरनेशनल कॉन्सोरटियम ऑफ कंटम्परोरी वायोलॉजिस्ट के छठे अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में यह सम्मान दिया जाएगा। इन्हें पूर्व में भी गोल्ड मेडल व युवा वैज्ञानिक पुरस्कार मिल चुका है। डॉ. कुमार आठ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्थाओं का फेलोशिप अवार्ड प्राप्त कर चुकेहैं। जंतु विज्ञान व बायोकेमेस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी विषय पर इनकी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्या निर्मला सिंह, डॉ. राधा सिन्हा, डॉ. विमल कुमार, डॉ. प्रभात सिन्हा, डॉ. पूनम वर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. शक्ति शंकर, डॉ. अनुराधा प्रधान, निशांत शेखर, सुधीर चंद्र वर्मा आदि ने बधाई दी है।
---