16 करोड़ से होगा चंपारण के पयर्टन स्थलों का विकास : सीएम
मोतिहारी। चंपारण के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए राज्य सरकार 16 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्यमंत्री ज
मोतिहारी। चंपारण के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए राज्य सरकार 16 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह राशि भी अगर कम पड़ी तो बजट में इसके लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा। सीएम मोतिहारी गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव-2014 के उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 16 करोड़ 28 लाख की राशि में से अकेले केसरिया व लौरिया नंदनगढ़ के विकास पर 6 करोड़ 89 लाख खर्च किए जाएंगे।
अरेराज मंदिर व तुरकौलिया स्थित एतिहासिक नीम के पेड़ के विकास पर भी सरकार ध्यान दे रही है। कभी बाढ़ व सुखाड़ से जूझते सूबे के पर्यटन स्थलों का विकास कर दिया जाए तो काफी हद तक बिहार विकसित नजर आएगा। मुख्यमंत्री मांझी ने लोगों से शांति, एकता व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। कहा कि कुछ ताकतें हमारी एकता को तोड़ना चाहती है, जिसे हम सकारात्मक कदमों से परास्त करेंगे।