झुलसने से एक की मौत, दूसरा भर्ती
बैरिया (मुजफ्फरपुर), संस : अलग-अलग घटनाओं में झुलसे दो लोगों को एसकेएमसीएच में मंगलवार को भर्ती कराय
By Edited By: Published: Tue, 28 Oct 2014 07:28 PM (IST)Updated: Tue, 28 Oct 2014 07:28 PM (IST)
बैरिया (मुजफ्फरपुर), संस : अलग-अलग घटनाओं में झुलसे दो लोगों को एसकेएमसीएच में मंगलवार को भर्ती कराया गया। इसमें सकरा थाना के रघुनाथपुर दोनमा गांव के अकबर अली की मौत हो गई। जबकि, पारू थाना के धरफरी गांव का मंटू साह इलाजरत है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात सोये अवस्था में लालटेन गिरने से अकबर अली झुलस गया। मंगलवार की सुबह उसे भर्ती कराया गया। उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं नशापान करने से मना करने पर मंटू साह ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल उड़ेल आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसका इलाज चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें