युवक की गोली मारकर हत्या
बंदरा (मुजफ्फरपुर) : पियर थाना क्षेत्र के बंदरा गांव निवासी विमलेश चौधरी (42) की हत्या गोली मारकर कर
बंदरा (मुजफ्फरपुर) : पियर थाना क्षेत्र के बंदरा गांव निवासी विमलेश चौधरी (42) की हत्या गोली मारकर कर दी गई। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार रात बंदरा स्कूल चौक के लिए निकला। नौ बजे रात्रि में फोन पर बात हुई। दस बजे रात्रि में पुन: फोन किया गया तो स्वीच ऑफ था। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय बंदरा के पीछे शव देखा। परिजनों ने पियर थाने को सूचना दी। पियर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने दल के साथ शव को कब्जे में लिया। गोली बाएं कान के ऊपर मारी गई है।
बताया जाता है कि विमलेश चौधरी सूद पर पैसे भी लगाता था। शव के निकट एक देशी पिस्तौल मिली है। स्वान दस्ता को बुलाया गया। पिस्तौल सूंघने के बाद वह तीन बार घटनास्थल से मृतक के घर तक गया। लेकिन, कोई सफलता नही मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का कारण पता नहीं चल सका है।