कमल खिलते ही खिल उठे भाजपाइयों के चेहरे
जासं, मुजफ्फरपुर : मिशन लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद महाराष्ट्र व हरियाणा में कमल खिलने से भाजपा खेम
जासं, मुजफ्फरपुर : मिशन लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद महाराष्ट्र व हरियाणा में कमल खिलने से भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। जीत से प्रसन्न भाजपाइयों ने रविवार दोहपर बाद शहर के विभिन्न इलाकों में जमकर पटाखे छोड़े और मिठाइयां बांटीं। भाजपा व नगर विधायक कार्यालयों में दीपावली मनाई गई।
सुबह-सुबह मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोनों ही राज्यों में भाजपा के पक्ष में रुझान आने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे भाजपा की जीत के आंकड़े बढ़ते चले गए। दोपहर बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होते ही जिला भाजपा कार्यालय से लेकर स्पीकर चौक स्थित नगर विधायक कार्यालय में नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगने लगे।
दीपावली पूर्व भाजपाइयों ने इससे पहले ही उत्सव मनाना शुरू कर दिया। दिन में जमकर पटाखे छोड़े तो शाम ढलने के बाद दीप जलाकर खुशियों का इजहार किया।
नगर विधायक सुरेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र व हरियाणा में पहली बार भाजपा सरकार बनाएगी। दोनों राज्यों में जनता का अपार जनसमर्थन मिला है। इससे यह साबित हो गया कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व कार्यो पर भरोसा करती है। कांग्रेसमुक्त देश के नारे को लोगों ने मन से स्वीकार किया है। न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि कांग्रेस के साथ जाने वाले को भी नकार दिया है। सांसद अजय निषाद ने जीत का श्रेय जनता व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया।
पूर्व विधान पार्षद डॉ. नरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो की ओर बढ़ाए गए कदम और चार माह के कामकाज से प्रभावित होकर लोगों ने राज्यों में भी समर्थन दिया है।
प्रधानमंत्री को बधाई
मुजफ्फरपुर : महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा की जीत के लिए पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा के जिला महामंत्री रंजन साहू, प्रवक्ता देवांशु किशोर, पार्टी नेता देवीलाल, मनीष कुमार, रंजन कुमार, प्रभात कुमार, मनोज नेता, भोला चौधरी, रामकुमार झा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह, विधायक प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह, केपी पप्पू, बेबी कुमारी, चन्द्रभूषण सिंह, सत्यप्रकाश भारद्वाज, अमिताभ कुमार बबलु, रविन्द्र सिंह, दिवाकर झा, शीतल गुप्ता, लोहा सिंह, भोला चौधरी, मनोरंजन शाही, धर्मेन्द्र कुमार, पुरुषोत्तम पोद्दार, अर्जुन राम, रवि गुप्ता, मसुदुल हसन गुड्डू, लक्ष्मण पासवान, चंद्रकिशोर पाराशर, सुभाष कुमार, मुकेश सोना, इन्द्रकांत झा, रामचंद्र सिंह, वेद प्रकाश, रंजीत कुमार, नवदीप कुमार, अरविन्द त्रिवेदी, अजीत कुमार, रंजीत रजक, रामनारायण ओझा, पंकज कुमार, निलेश वर्मा, डॉ. ममता रानी, डॉ. तारण राय, चंदन शाही, गीता कुमारी, रंजना श्रीवास्तव, वंदना कुमारी, मनोज कुमार चौधरी, भारत भूषण, राजकुमार पासवान, ललन कुमार चौधरी, उमेश पांडे, अयोध्या प्रसाद आदि शामिल हैं।