मझौलिया में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को पीट कर मार डाला
मझौलिया (प. चंपारण)। लालसरैया पंचायत स्थित गोड़ा सेमरा गांव में प्रेमिका से मिलने गए एक प्रेमी को लोग
मझौलिया (प. चंपारण)। लालसरैया पंचायत स्थित गोड़ा सेमरा गांव में प्रेमिका से मिलने गए एक प्रेमी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। उसकी पहचान गोड़ा सेमरा निवासी दिनेश प्रसाद(20) के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतक के भाई रविंद्र प्रसाद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में पड़ोसी हीरा लाल महतो, रामाधार महतो, तपेश्वर महतो, विजय महतो, राजेश्वर महतो व रामशक्ल महतो को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से सभी फरार हैं। इनलोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
दिनेश का पड़ोस की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के नाबालिग होने के कारण विवाह में रोड़ा था। प्रेम में पागल दोनों चार माह पूर्व घर से भाग कर नेपाल चले गए थे। पारिवारिक दबिश के बाद दोनों ने बंजरिया थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने दोनों से बांड बनवा कर परिजनों को सौंप दिया था। फिर लोकलाज त्याग कर दोनों प्रेमी की तरह रहने लगे।
चार-पांच दिन पूर्व बाहर कमाने जाने को लेकर दिनेश व उसके भाई रविंद्र में सुगौली स्टेशन पर तकरार भी हुई। दिनेश भाग कर घर आ गया। इसी बीच रात में जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया तो उसकी हत्या कर दी गई। उसके भाई रविन्द्र ने बताया कि दिनेश को रात करीब ग्यारह बजे आरोपियों ने अपने घर में धोखे से बुला कर मार डाला। सुबह खोजबीन करने पर दिनेश का शव आरोपियों के घर से मिला।